देश

छंटनी के माहौल में कैसा ‘चमत्कार’, गुजरात की कंपनी कर्मचारियों को बांट रही कार

(शशि कोन्हेर) : एक तरफ जहां गूगल और मेटा जैसी बड़ी-बड़ी मल्टिनेशनल कंपनियां हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं तो क्या आप यकीन कर सकते हैं कि एक आईटी कंपनियों को इनाम में कार गिफ्ट करे? जी हां, यह सच है। अहमदाबाद की एक कंपनी ने ऐसा ही किया है। कंपनी ने अपने 13 कर्मचारियों को चमचमाती नई कार देकर उनको प्रोत्साहित किया है।

अहमदाबाद स्थित आईटी कंपनी त्रिध्या टेक इन दिनों सुर्खियों में है। कंपनी ने हाल ही में अपनी स्थापना के 5 साल पूरे किए हैं। कंपनी ने अपनी तरक्की का क्रेडिट कर्मचारियों को देते हुए 13 को महंगी कार दी है। कंपनी के एमडी रमेश मारांड  ने कहा कि उनकी कंपनी ने पिछले 5 साल में जो कुछ हासिल किया है।

यह कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। 13 कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के लिए इनाम दिया है। हम अर्जित धन को कर्मचारियों को के साथ साझा करने में विश्वास करते हैं।’

एमडी ने कहा कि यह महज शुरुआत है और भविष्य में कर्मचारियों के लिए ऐसे और पहल किए जाएंगे। इस तरह के पहल से कर्मचारी कंपनी के लिए और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। कंपनी में सात साल से काम कर रहे ध्रुव पटेल ने कहा,

‘आमतौर पर आईटी कंपनियों के कर्मचारी ज्यादा सैलरी के लिए 1-2 साल में नौकरी बदल लेते हैं, इसलिए कंपनी का ने एक उदाहरण पेश किया है कि किसी कंपनी में टिककर काम करने और मेहनत को प्रोत्साहित किया जाता है।’गौरतलब है कि कुछ साल पहले सूरत के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली पर कार गिफ्ट की थी और सुर्खियों में रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button