देश

लोकल ट्रेन में घोड़ा लेकर चढ़ गए अब्दुल गफूर..पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर सेक्शन में गुरुवार की रात लोकल ट्रेन में घोड़े को लेकर सफर करने वाले शख्स को आखिरकार रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम गफ्फूर अली मुल्ला बताया गया है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गफूर को शुक्रवार रात को सोनारपुर आरपीएफ ने गिरफ्तार किया।वह दक्षिण 24 परगना के पूर्व दुर्गानगर इलाके का रहने वाला है। उस पर रेलवे एक्ट 145/147/155 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

घोड़े को देख ट्रेन में सवार यात्री भी दंग रह गए

Advertisement

यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है जब गफूर रात करीब आठ बजे दक्षिण दुर्गानगर स्टेशन से अपने घोड़े के साथ सियालदह- डायमंड हार्बर लोकल ट्रेन में सवार हो गया था। घोड़े को देख ट्रेन में सवार यात्री भी दंग रह गए थे। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे की यात्रा के बाद वह अपने घोड़े के साथ नेत्रा स्टेशन पर उतर गया। वहीं, इससे पहले किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया और शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर जब यह वायरल हुआ तो रेलवे अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पूर्व रेलवे ने तत्काल इसकी जांच के आदेश दिए।

Advertisement

सभी के लिए है हैरत की बात

ट्रेन में जानवरों को ले जाने के लिए रेलवे में अलग नियम हैं। ऐसे में यात्रियों के साथ इस तरह लोकल ट्रेन में जानवर को ले जाना नियमों का सीधा उल्लंघन है। लोकल ट्रेन में इस तरह घोड़े को लेकर सफर करना सभी के लिए है हैरत वाली बात है। आखिर कैसे यह युवक घोड़े को साथ लेकर स्टेशन पर लोकल ट्रेन में चढ़ गया यह भी अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

यात्रियों ने आपत्ति जताई

बताया जा रहा है कि गफूर दक्षिण 24 परगना के बारूईपुर में आयोजित एक दौड़ में भाग लेने गया था। वहां से लौटते वक्त घर जल्दी पहुंचने के लिए घोड़ा लेकर लोकल ट्रेन में चढ गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button