छत्तीसगढ़

बारात में पसरा मातम..डीजे की धुन पर डांस कर रहा था युवक.. अचानक गिरा और हुई मौत

Advertisement

(शशि कोंनहेर) : जांजगीर-चांपा। बारात में डांस के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक डांस करते करते अचानक जमीन पर गिर गया, जिसे बेसुध हालात में अस्पताल लेजाया गया। डॉक्टरों ने युवक के मौत की पुष्टि की। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सक्ती जिले के रहने वाले देवलाल दुग्गा जांजगीर के रसेड़ा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां पर जर्वे गांव से बारात आई थी। बारात में डीजे की धुन पर देवलाल साहू भी डांस कर रहा थे। डांस करते हुए वे अचानक जमीन पर लुढ़क गए। आनन फानन में अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से शादी के घर में मातम पसर गया है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद अकलतरा पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। हर्ट अटैक का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button