छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंडी…..

Advertisement

रायपुर :  आने वाले दिनों में प्रदेश में ठिठुरन थोड़ी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

Advertisement
Advertisement

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा,कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है और एक दो दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट शुरू होगी, इससे ठंड और बढ़ेगी।

Advertisement

सज गए गर्म कपड़ों के स्टाल

ठंड की दस्तक शुरू होते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगने शुरू हो गए है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों का नया स्टाक आया हुआ है। वैसे इस वर्ष कारोबारियों द्वारा सोच समझकर ही गर्म कपड़ों का स्टाक मंगाया जा रहा है क्योंकि पिछले वर्ष ठंड कम पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों के कारोबार में काफी गिरावट थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button