छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : आकाशीय बिजली के साथ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

Advertisement

रायपुर – मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है। आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के बस्तर कोंडागाँव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर व उससे लगे हुये जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा बज्रपात होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय उड़ीसा और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण तटीय उडीसा पर स्थित है। इसके साथ उपरी हवा का चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक विस्तारित है। एक द्रोणीका कच्छ से उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण उड़ीसा होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

Advertisement

पूर्व-पश्चिम 18 डिग्री उत्तर में 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। कल दिनांक 14 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button