देश

मौसम अलर्ट : देखिये आज कैसा होगा मौसम का हाल, कहाँ हो सकती है बारिश की संभावना…

दिल्ली में झमाझम बारिश शुरु हो गई है। मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली वासियों को शनिवार की शाम उस वक्त राहत मिली, जब दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने लगी। गरज के साथ भारी बारिश होने से मौसम भी सुहाना हुआ और लोगों का दिल भी। दिल्ली के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां हल्की से मध्यम तीव्रता की गरज के साथ तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है।

Advertisement

कहीं बारिश सुहाना मौसम ला रही है तो कहीं बाढ़ और वज्रपात से लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन रही है। दरअसल मानसून को लेकर अलग अलग राज्यों से तरह तरह के मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन आई है, तो वहीं दिल्ली- हरियाणा में मानसून में देरी के कारण लोग बारिश के इंतजार में बदहाल हैं। झारखंड के मौसम का हाल दें तो यहां खूंटी जिले में शनिवार शाम बिजली गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत होने की जानकारी है। इसमें एक ढाई साल का बच्चा भी था।

Advertisement
Advertisement

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

Advertisement

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज यानि रविवार को उत्तरी बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button