देश

(देखिये वीडियो) सड़क पर ठसके से नाच रहा था बाराती… पड़ी घोड़े की दुलत्ती…तो जमीन पर हुआ धराशाही

(शशि कोन्हेर) : इंटरनेट पर शादियों के वीडियो की भरमार है। कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इन वीडियो को देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो किसी बारात का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात में लोग मस्ती के साथ एंजॉय कर रहे होते हैं। इस बीच एक शख्स भी बारात में डांस कर रहा होता है। तभी अचानक उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आपको भी मजा आ जाएगा।

दरअसल, बारात में डांस के दौरान शख्स सावधानी नहीं बरतता है और मजे से नाचता रहता है। इसके बाद शख्स का बुरा हाल हो जाता है। शख्स का बुरा हाल बारात में आई हुई घोड़ियां कर देती हैं।

यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आपको दो सजी-धजी घोड़ियां दिखाई दे रही होंगी। वहीं पर कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स घोड़ियों के पास खड़े होकर मस्ती में डांस कर रहा है। बैकग्राउंड में ‘वेलकम’ फिल्म का गाना बज रहा है और शख्स इसी गाने पर मजेदार अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है। देखें वीडियो

शख्स को जोर की दुलत्ती मारती है घोड़ी


वीडियो में आगे जो होता है, वह देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, यह शख्स डांस करने में इतना मगन होता है कि घोड़ियों के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाता है। यह बात घोड़ी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इसके बाद वह बिदककर शख्स को जोर की दुलत्ती मारती है।

वीडियो में यह दृश्य बहुत ही फनी लगता है। आप देख सकते हैं कि वह शख्स घोड़ी की दुलत्ती पड़ते ही उछलकर दूर जाकर गिरता है। जिस तरह घोड़ी ने शख्स को दुलत्ती मारी थी, वह देखकर ऐसा लग रहा है कि शख्स को जोर की चोट आई होगी। वीडियो iam_a_dreamer_5 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button