छत्तीसगढ़

देखिये वीडियो : प्रदेश में आरक्षण लटकाने के आरोप में भाजपा का राजधानी में धरना आज

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण लटकाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज रायपुर के अंबेडकर चौक में विशाल धरना आंदोलन किया आएगा। श्री चंदेल ने बताया कि दोपहर को 2 बजे से शाम को 5 बजे तक चलने वाले इस धरना आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद विधायक और पूर्व सांसद तथा विधायकों के साथ पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

श्री नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा आरक्षण को लटकाकर देश के एक बहुत बड़े वर्ग का अहित किया जा रहा है। चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरक्षण को लटकाने और क्वांटिफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने के विरोध में धरना आंदोलन किया जा रहा है। श्री चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण की समर्थक है और हम चाहते हैं कि प्रदेश की जनता को इसका जल्द से जल्द लाभ मिले।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button