देश

देखें VIDEO : रेत के महल की तरह गंगा में समा गया बिहार का पुल……

( शशि कोन्हेर) : सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी में बनाए जा रहे फोरलेन पुल का पाया संख्या 10, 11 एवं 12 रविवार की शाम पांच बजे क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। तीन पाये पर लगे सेगमेंट भी ध्वस्त होकर गंगा नदी में गिर गया है। यह खगड़िया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र में पड़ता है। सूचना मिलते ही पुल के दोनों तरफ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गये हैं।

पाया और सेगमेंट गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन महासेतु के सुपरस्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के टूटकर गिरने की जानकारी मिलने पर इसकी विस्तृत जानकारी ली और घटना की जांच का निर्देश दिया है। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि पाया और सिगमेंट गिरने की जानकारी मिली है। घटना परबत्ता की तरफ की है। पुल निर्माण से जुड़े इंजीनियरों से बात हुई है। अभी तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है। सुल्तानगंज विधायक ललित कुमार मंडल ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सजा दिलायी जाएगी।

इसके पहले 30 अप्रैल 2022 को भी सुल्तानगंज की तरफ पाया नम्बर पांच गिर गया था। दो घटनाओं के बाद पुल निर्माण कार्य पूरा होने में बहुत समय लग सकता है। भागलपुर के प्रभारी डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि पाया नम्बर नौ से 13 के बीच पुल का स्लैब गिरा है। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button