छत्तीसगढ़

मरही माता मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी….

(शशि कोन्हेर) : मरही माता मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप में 30 से 35 दर्शनार्थी थे सवार जिसमे 20 से 21 लोगो में एक बच्ची व एक महिला की मौत हो गयी है वही 15 से 20 लोगो को गंभीर रूप से चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शारदा से मरही माता मंदिर दर्शन करने के लिए पिकअप वाहन में गए हुए थे दर्शन कर जब वापस अपने घर जा रहे थे इसी दौरान ग्राम सलका नवागांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को दी जिसके बाद कोटा थाना की डायल 112 सहित कोटा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद घायलों गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर  कर दिया।

इस दुघर्टना में कामना यादव पिता राजू यादव उम्र 7 वर्ष निवासी गंगापुर थाना पंडरिया और दुवशिया यादव पति महेश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम शारदा थाना लोरमी की मौत हो गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button