छत्तीसगढ़

वार्डवासियों ने तैयार किया अशोक वाटिका….

Advertisement

बिलासपुर : अयोध्याधाम में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर पूरे देश में हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल है। बिलासपुर में भी इस दिन को विशेष रुप से मनाने के लिए अलग-अलग जगहों में पूजा अर्चना प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में रेलवे परिक्षेत्र स्थित बापू उपनगर में रेलकर्मी, सफाई कर्मी समेत वार्ड के नागरिकों ने नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और अशोक वाटिका का उद्घाटन किया। पूजा पाठ के बाद यहां भक्तों को भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया।

Advertisement

इस दौरान यहां रुद्राभिषेक भी किया गया। वार्डवासियों द्वारा तैयार किए गए अशोक वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। साथ ही वाईफाई, स्ट्रीट लाइट, बच्चों के मनोरंजन झूले भी यहां लगाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button