छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में वोटिंग जारी…..11 बजे तक 22.18 प्रतिशत हुआ मतदान

रायपुर – छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों में पहले चरण का मतदान जारी है। बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 11 बजे तक 22.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Advertisement

साथ ही बता दें इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Advertisement
Advertisement

चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button