छत्तीसगढ़

ED ने बरामद किए 27 लाख नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज..

Advertisement

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है. हाल ही में छापेमार कार्रवाई में ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. वहीं डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत 27 लाख रुपए नगदी जब्त भी की है.

Advertisement

बता दें कि ईडी ने एक मार्च को डीएमएफ घोटाला मामले में छापेमार कार्रवाई की थी. कांग्रेसी नेता, जनपद सीईओ, कारोबारी व ठेकेदारों के 13 ठिकानों पर दबिश दी थी.

यह कार्रवाई कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जांजगीर और बालोद जिले में हुई थी. ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस छापेमारी में 27 लाख रुपए नगदी बरामद किया गया है. इसके अलावा डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button