बिलासपुर

विष्णु नगर पार्षद उपचुनाव : जीत का सेहरा भाजपा की श्रद्धा जैन के सर…..

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – कुदुदंड वार्ड 16 की पूर्व पार्षद निधि जैन की मौत के बाद से ही यह वार्ड बिना पार्षद के चल रहा था। जिसके बाद उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई, गुरुवार सुबह 9 बजे बर्जेस स्कूल में मतगणना प्रारंभ हुई थी, चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा ने बढ़त बनाकर 233 वोट से चुनाव जीतने में सफलता हासिल कर ली, वही कांग्रेस की अनिता कश्यप दूसरे नम्बर पर रही, व निर्दलीय प्रत्याशी शैल यादव तीसरे नम्बर रही। चौथे राउंड में भाजपा को 388, कांग्रेस को 305 व निर्दलीय को 231 वोट मिले।

भाजपा को मिले कुल वोट – 1611, कांग्रेस को मिले कुल वोट – 1378, निर्दलीय को मिले कुल वोट – 946.

गौरतलब है कि इस बार उपचुनाव में 3 प्रत्याशी मैदान पर है भाजपा से श्रद्धा जैन कांग्रेस से अनीता कश्यप और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शैल यादव चुनावी मैदान में खड़ी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button