अंतरराष्ट्रीय

सूडान में सत्ता पर कब्जे को लेकर सेना और अर्धसैनिक बल के बीच हिंसक संघर्ष, 200 मरे, 18 सौ से अधिक घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : खारतूम :  सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना तथा अर्धसैनिक बल के बीच लगातार संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में अब तक करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1,800 घायल हो गए हैं। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी संघर्ष में अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए और चिकित्सा आपूर्ति और भोजन की आपूर्ति में कमी आई। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।

Advertisement
Advertisement

भारी संख्या में हो रही है गोलीबारी
सेना तथा अर्धसैनिक बल के बीच चल रही संघर्ष में हवाई हमले, तोपखाने और भारी गोलाबारी हो रही है। सैन्य मुख्यालय के पास भीषण एवं लगातार गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। यहां पर धुएं का गुबार देखा जा रहा है। लोग अपने घरों में छिपे हुए हैं। उन्होंने घरों में बिजली गुल होने और लूटपाट की घटनाओं की सूचना दी है। संघर्ष के कारण भारी संख्या में लोग रोटी और पेट्रोल के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिजली कटौती से भी नागरिकों को परेशानी हो रही है।

Advertisement

महीनों तक चला तनाव संघर्ष में बदला
मालूम हो कि संघर्ष के बाद दर्जनों पुरुषों के शव एक मेडिकल वार्ड के बिस्तर और फर्श पर तथा बाहरी क्षेत्र में पड़े हुए देखे गए। देश की सेना और उसके पूर्व साझेदार एवं अब प्रतिद्वंद्वी रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच महीनों के तनाव के बाद यह संघर्ष हुआ है। 2021 में सूडान में तख्तापलट हुआ था। अब इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि दोनों के बीच संघर्ष जारी रह सकता है। सशस्त्र बलों में एकीकरण को लेकर सेना और आरएसएफ के बीच सहमति नहीं बन पाने की वजह से यह तनाव उत्पन्न हुआ है।

Advertisement

सूडान हिंसा में मारा गया भारतीय नागरिक
सूडान की राजधानी खारतूम में दो दिनों पहले गोली लगने से जान गंवाने वाला भारतीय नागरिक मई महीने में कुछ दिनों के लिए केरल आने वाला था, तभी यह हादसा हो गया। सेवानिवृत्त सैनिक अलबर्ट आगस्टाइन ने अपनी पत्नी और बेटी को कुछ सप्ताह पहले ईस्टर मनाने के लिए सूडान बुलाया था। तीनों एक साथ तीन मई को वापस भारत आने वाले थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button