Uncategorized

रूस की पीठ में पाकिस्तान ने घोंपा छुरा! अनाज लिया पुतिन से और हथियार दे रहा यूक्रेन को

Advertisement

(शशि कोंनहेर) : आज की तारीख में पाकिस्तान हर तरह से और हर तरफ से फंसा हुआ है। कर्ज, गरीबी और भुखमरी के दलदल में डूबने के बाद भी पाकिस्तान अपने धूर्त चरित्र से बाहर नहीं निकल पा रहा है।

Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान एक तरफ अपने आटा संकट को हल करने के लिए रूस से गेहूं की भीख मांग रहा है और दूसरी तरफ पुतिन की पीठ में छुरा घोंप रहा है।

Advertisement


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ एक तरफ रूस और यूक्रेन की जंग के बीच रूस से गेहूं मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ पुतिन की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। रूस से अनाज लेकर पाकिस्तान यूक्रेन को चुपचाप हथियार सप्लाई कर रहा है।

Advertisement


एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान ने यूक्रेन के लिए कराची बंदरगाह से पोलैंड बंदरगाह पर गोला-बारूद के कुछ कंटेनर भेजे हैं। यानी पाकिस्तान रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन की मदद के लिए गोला-बारूद भी भेज रहा है और भूख मिटाने के लिए रूस का आटा भी खा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button