बिलासपुर

विजय पांडे ने कहा…पुलिस मैदान पर रावण दहन रद्द न हो.. महापौर रामशरण यादव ने कहा…पता नहीं किसने उड़ाई बात.. ना मुझसे कोई मिला ना मैंने कुछ कहा.. पुलिस मैदान पर रावण दहन हर हाल में होगा और हर साल होगा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। 5 अक्टूबर को विजय दशमी पर्व पर नगर निगम द्वारा पुलिस ग्राउंड में रावण दहन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। समाचार पत्रों के अनुसार नगर निगम इस वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम करने में असहमति जता रहा था।, जिसे लेकर शहर में चर्चाएं जोरो पर हो रही थी। इसी बीच भाजपा भी अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगी हुई थी और बकायदा प्रशासन से रावण दहन की अनुमति मांग रही थी। किन्तु उनके इस मंसूबे पर,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने पानी फेर दिया।

Advertisement
Advertisement


शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने 1 अक्टूबर को निगम महापौर रामशरण यादव से चर्चा करते हुए कहा कि स्व बी आर यादव जी द्वारा स्थापित रावण दहन का कार्यक्रम किसी भी सूरत में बंद नही होना चाहिए। क्योकि शहर में भले ही अनेक स्थानों पर रावण दहन किया जाता है किंतु पुलिस ग्राउंड के कार्यक्रम का अपना अलग महत्व है।

Advertisement

लोगो को पूरे वर्ष भर इसका इंतिजार रहता है ,इसके साथ ही हमारे सनातन धर्म मे विजय दशमी का अलग महत्व है ,यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।ऐसे कार्यक्रमो को किसी भी कारणों से रदद् करना उचित नही है। इसलिए रावण दहन का कार्यक्रम पूर्ववत करने की जरूरत है।

Advertisement


शहर अध्यक्ष विजय पांडेय की पहल पर आज गांधी जी की जयंती के अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने घोषणा की कि कुछ दिनों से समाचार पत्रों में ये खबर चल रही है कि इस वर्ष रावण दहन नही होगा पर किसी ने मुझसे संपर्क नही किया। मेरी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय जी से चर्चा हुई ,और मैं कहना चाहता हु कि इस वर्ष भी रावण दहन पूर्व की भांति किया जाएगा और आने वाले वर्षों में भी रावण दहन होगा । इसका विश्वास दिलाता हूं , इस पर वहां उपस्थित कांग्रेसजनों ने ताली बजाकर रामशरण यादव की घोषणा का स्वागत किया ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button