छत्तीसगढ़

देखें VIDEO-भाजपा ने लगाया आरोप..चाकूबाजों का अड्डा बन गई है राजधानी‌

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल ने रायपुर शहर के शांत और पारिवारिक परिवेश को अपराधग्रस्त कर दिया है। रायपुर को अपराधगढ़ बना दिया है।

श्री म्हस्के ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं होता है जब अखबारों में राजधानी में चाकूबाजी, हत्या, लूट, और अवैध वसूली की खबरें न हो। रायपुर में हो रही ऐसी घटनाओं से राजधानी की जनता सहमी हुई है। लोग घर से निकलने में डर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस शहर में हम बचपन से पले बढ़े हैं। उसकी ये स्थिति देख कर दुख होता है। यह शर्मनाक है कि शासन प्रशासन की चुप्पी की वजह से इन चाकूबाजों  और अपराध करने वाले तत्वों के हौसले बुलंद है।

श्री म्हस्के ने आगे कहा.. मै इतना ही कहूंगा कि जिस रायपुर को संवार कर भाजपा ने सपनों का शहर बनाया था.. वह अब चाकूबाजी का अड्डा बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button