बिलासपुर

VIDEO : क्या कर रही है बिलासपुर की पुलिस..? नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अपमान करने वाला शराबी अभी भी छुट्टा घूम रहा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – यह घटना 2 दिन पहले की है। रंग पर्व के दिन शराब के नशे में एक शराबी सरकंडा सीपत चौक में स्थित महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति तक माल्यार्पण के लिए बनी सीढ़ियों से पहुंच गया। वहां उसने अपने हाथ में रखी सिगरेट के 2-3 कश लेने के बाद उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के मुंह से बार बार लगाया। जैसे मानो वह उस प्रतिमा को सिगरेट पिला रहा हूं। इसके वायरल हुए वीडियो में नीचे से कोई कह रहा है..”राघव भाई” आज मूड में है।।

Advertisement
Advertisement

फेसबुक समेत सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो में जो भी शख्स देश के लिए अत्यंत सम्मानित बलिदानी और अखंड भारत के पहले प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के साथ ऐसी हरकत करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई पुलिस को करनी चाहिएं। इसमें यह और अधिक शर्मनाक है कि जिस वक्त शराब के नशे में उक्त युवक यह हरकत कर रहा था उस समय नीचे और सीपत चौक में खड़े लोग उसे देख रहे थे। लेकिन किसी ने भी उसकी कॉलर पकड़कर नीचे उतारने की मर्दानगी नहीं दिखाई। हम पुलिस से केवल आग्रह ही कर सकते हैं कि इस युवक का तत्काल पता लगाकर उसे पहले हवालात और उसके बाद जेल की सैर जरूर कराएं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button