बिलासपुर

डीजे वाहन की ठोकर से बुरी तरह घायल हुए युवक की अपोलो अस्पताल में हुई मौत…..

(टेकचंद कालड़ा) : बिलासपुर/तखतपुर। 2 दिन पूर्व बारिश के दौरान तखतपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग बेलसरी में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए रितिक श्री ठाकुर पिता लालू सिंह ठाकुर की इलाज के दौरान आज तड़के सुबह अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के बाद भागे डीजे गाड़ी के वाहन को सकरी में पकड़ लिया है

Advertisement

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
रितिक सिंह ठाकुर पिता लालू सिंह ठाकुर (उम्र 21 वर्ष) बेलसरी तरफ गया था। जब उधर से लौट रहा था् तब मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रहे डीजे पिकअप वाहन ने अनियंत्रित गति से चलाते हुए रितिक ठाकुर को ठोकर मार दी थी। जिससे रितिक ठाकुर बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया था। इसके बाद उसे बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिर में अत्यधिक चोट होने और रक्तस्राव हो जाने के कारण उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। लोगों ने दुर्घटना के बाद मौके से भागे डीजे वाहन के बिलासपुर की ओर जाने की जानकारी सकरी पुलिस को दी।

Advertisement
Advertisement

इस पर सकरी पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया है। वहीं वाहन की फुटेज के लिए वासुदेव स्टोर तखतपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई। जहां सीसीटीवी कैमरे में वाहन मुंगेली से तखतपुर की ओर आता दिखाई दे रहा था। जिसकी सीसीटीवी फुटेज सकरी पुलिस को आयुष सिंह ठाकुर के द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। सड़क दुर्घटना में हुई होनहार युवक की मृत्यु की जानकारी तखतपुर में मिलने के बाद सभी स्तब्ध हो गए हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button