बिलासपुर

VIDEO : हिंदू नव वर्ष के पहले दिन हिंदू समाज ने निकाली विशाल, भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा.. बिलासपुर की सड़कों पर उमड़ा हिंदू धर्मावलंबियों का जनसैलाब.. आकर्षण का मुख्य केंद्र रही भगवान राम की विशालकाय मनोहारी झांकी..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। हर वर्ष की तरह आज हिंदू नव वर्ष के पहले दिन सर्व हिंदू समाज की ओर से भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों, विभिन्न हिंदू समाजों के पदाधिकारियों और समाजों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर इस शोभा यात्रा की शान बढ़ा दी। दोपहर बाद पुलिस मैदान से बैंड बाजे ढोल ताशे और लोक नर्तक दलों तथा दर्जनों झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मुख्य मार्गो से होते हुए जय जय श्री राम और हिंदू नव वर्ष शुभ हो के नारे लगाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहे। शोभायात्रा में एक से एक सुंदर पारंपरिक और धार्मिक झांकियां बनी हुई थी।

Advertisement
Advertisement

भगवान राम जी की विशालकाय झांकी इस शोभायात्रा में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। यह शोभायात्रा पुलिस मैदान से सत्यम चौक अग्रसेन चौक पुराना बस स्टैंड शिव टॉकीज चौक गांधी चौक जूना बिलासपुर गोल बाजार और सदर बाजार होते हुए तिलक नगर देवकीनंदन चौक स्थित पवन पुत्र श्री हनुमान जी के मंदिर तक पहुंची। और वहां महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।

Advertisement

शोभा यात्रा का रास्ते में सभी चौक चौराहों में विभिन्न सामाजिक राजनीतिक और व्यापारिक तथा छात्र युवा महिला संगठनों के द्वारा पारंपरिक ढंग से धमाकेदार भव्य स्वागत किया गया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्र का माहौल धर्म मय कर दिया। वही शोभायात्रा में शामिल झांकियों और लोगों के जनसैलाब ने इस शोभा यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button