बिलासपुर

VIDEO : जरा देखिए उसलापुर के साईं नगर में जलभराव का हाल, अपनी बला टालने कालोनी को ही अवैध बता रहा निगम

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – गुरुवार को हुई भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया, साईं नगर उसलापुर का यह नजारा देखिये यहां के क्या हालात हैं।

नगर निगम इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सकरी जोन का कहना है कि यह क्षेत्र अवैध कॉलोनी में आता है इसलिए यहां कोई भी सीसी रोड, नाली, पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं की जाएगी।

जबकि यह क्षेत्र पूर्व ग्राम पंचायत उसलापुर में आता था और यहां जो मकान बने हैं वह उस समय ग्राम पंचायत से एनओसी नक्शा पास करवा कर बने हैं। यह क्षेत्र निगम तो अभी कुछ साल पहले हुआ है। यहां के रहवासी नगर निगम को टैक्स भी देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button