बिलासपुर

VIDEO : तिलक नगर में अरपा नदी से लगे दुर्गा मंदिर वाले इलाके में सड़क और लोगों के घरों में पानी भरा, पानी भी निकासी इंतजाम, नहीं होने का दुष्परिणाम

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। तिलक नगर में अरपा तट सौंदर्यीकरण योजना के तहत चल रहे कार्यों में पानी निकासी का कोई इंतजाम ना होने का दुष्परिणाम आज मानसून की पहली झमाझम बारिश में दिखाई देने लगा। तिलक नगर में इंदिरा सेतु से राम मंदिर तक जाने वाली नदी किनारे की सड़क पर और उसके किनारे स्थित घरों में गंदा पानी भर गया। वार्ड के पार्षद श्री राजेश सिंह को इसकी जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर जा पहुंचे। वहां के हालात देखकर उन्होंने नगर निगम आयुक्त को इसकी जानकारी देनी चाहिए लेकिन निगम आयुक्त फोन पर उपलब्ध नहीं हो पाए।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि अरपा तट संवर्धन सौंदर्यीकरण योजना में नदी के किनारे किनारे पानी निकासी के लिए 10 फिट का नाला बनाने की मांग सभी वर्गों के द्वारा कई जा रही थी। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि शहर से नदी में जाने वालै पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं होने के कारण वह तिलक नगर में अरपा किनारे सड़क और उससे लगे घरों में भीतर तक भर गया है। बाद में मौके पर निगम का अमला जा पहुंचा। और वार्ड पार्षद श्री राजेश सिंह तथा निगम अमले की लगातार 6 घंटे की गई अथक मेहनत के बाद इस पूरे रोड में और लोगों के घरों में भरे पानी को निकालने में सफलता मिली।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button