देश

VIDEO : दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज सुबह एक महिला पर चली गोली….वकील के ड्रेस में आए पति ने की 4 राउंड फायरिंग

(शशि कोन्हेर) : राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। इस दौरान कोर्ट परिसर में चार राउंड फायरिंग की खबर है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला को गोली मारी गई है। उसे घायल हालत में इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई। महिला क हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। उसे एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि तभी वहां वकील की ड्रेस में आकर पति ने लॉयर्स ब्लॉक के पास उस पर फायरिंग कर दी।

Advertisement
Advertisement

महिला का पति एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया जा रहा है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

बता दें कि, कोर्ट परिसर में फायरिंग की यह कोई पहली घटना है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल 24 सितंबर 2021 को वकीलों के वेश में आए दो हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली के रोहिणी रूम के अंदर गोलीबारी कर गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ ​​गोगी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बंदूकधारी हमलावर राहुल त्यागी और जगदीप जग्गा भी मौके पर ही मारे गए थे। कथित तौर पर दोनों हमलावर वकीलों की ड्रेस में कोर्ट रूम के अंदर दाखिल हुए थे।

Advertisement

पिछले साल अप्रैल महीने में ही रोहिणी कोर्ट में दो वकीलों और उनके एक मुवक्किल के बीच हाथापाई के बाद फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस के मुताबिक, अदालत में तैनात नगालैंड सशस्त्र पुलिस (एनएपी) के एक सिपाही ने जमीन पर गोली चला दी थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button