बिलासपुर

पशुओं को ब्रुसेलोसिस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान….

Advertisement

(डब्बू ठाकुर) : बिलासपुर – कोटा पशुओं में होने वाली ब्रुसेलोसिस बीमारी की रोकथाम के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत 30 दिवसीय ब्रूसेलोसिस टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

इसके तहत चार से आठ माह की उम्र की सभी मादा बछडिय़ों का ब्रूसेलोसिस बीमारी के बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा। कोटा पशुपालन विभाग के डा. संजय राज ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान पशुपालन एवं पशुचिकित्सों की निगरानी में गठित टीमों द्वारा आने वाले एक वर्ष के अंदर तीन चरणों में चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत मादा बछड़ियों का टीकाकरण एवं ईयर-टैगिग करके भारत सरकार के आनलाइन पोर्टल इनाफ पर पंजीकृत भी किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ब्रुसेलोसिस एक जीवाणु जनित, खतरनाक, लाइलाज पशु जन्य (जूनोटिक) रोग है। पशुओं से इंसानों में भी फैल सकती है, जिससे मनुष्य लंबे समय तक संक्रमित रहता है। उन्होंने बताया कि ब्रुसेला बीमारी के कारण पशुओं में गर्भकाल के अंतिम तीन-चार महीनों में गर्भपात हो जाता है।

Advertisement

संचालक के मुताबिक टीकाकरण अभियान में विभाग द्वारा टीकाकरण, वैक्सीन रख-रखाव व आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। टीकाकरण हेतु गठित टीमों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अभियान की निगरानी के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को विभिन्न जिले आबंटित करके टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने पशुपालक से आह्वान करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाने व पशुओं को ब्रुसेलोसिस जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए विभाग का सहयोग करें।ब्रूसेलोसिस रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान आज 05/1/22 से 4/2/22 तक लगातार पूरे प्रदेश में अभियान के रूप में प्रारंभ किया गया है। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर के निर्देशन पर पशु चिकित्सालय कोटा में आज 19 बछिया (उम्र 4 से 8 माह ) को टिका लगाया गया। ये अभियान पूरे 1 माह तक चालू रहेगा। इस अभियान में डॉ संजय राज, डॉ आर के कुर्रे, बृजेन्द्र सिंग, संतोष खांडे, दयाशंकर द्वारा टीकाकरण किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button