अंतरराष्ट्रीय

चीन की धमकी को दरकिनार कर अमेरिकी गवर्नर भी पहुंचे ताइवान

(शशि कोन्हेर) : चीन के सैन्य अभ्यास व धमकी को दरकिनार कर अमेरिकी नेताओं का ताइवान दौरा जारी है। अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी व सांसदों के दौरे के बाद रविवार को अमेरिकी राज्य इंडियाना के गवर्नर इरिक होलकांब भी ताइवान पहुंचे।

Advertisement

इस बीच, ताइवान ने कहा है रविवार को भी उसने 12 चीनी विमानों और पांच पोतों को ट्रैक किया है। इनमें से पांच पोतों ने ताइवानी स्ट्रेट के बैरियर लाइन को पार किया।

Advertisement
Advertisement

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और उसके बाद सांसदों के दूसरे प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा के बाद अब अमेरिका के इंडियाना राज्य के गवर्नर इरिक होलकांब की यात्रा से ताइवान में फिर हलचल बढ़ गई है। इसके बाद जापान के सांसद भी ताइवान का दौरा कर सकते हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी रायटर ने दी।

Advertisement

चीन ने नहीं दी कोई प्रतिक्र‍िया

Advertisement

हालांकि, चीन ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इरिक ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार सुबह वह ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही वह दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस सप्ताह ताइवान और दक्षिण कोरिया से अमेरिकी साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं।

गवर्नर इरिक ने अपनी यात्रा को आर्थिक विकास यात्रा का नाम दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों व अकादमिक संस्थाओं के प्रमुखों से मुलाकात कर ताइवान और दक्षिण कोरिया से सांस्कृतिक संबंध भी बढ़ाएंगे।

पूर्वी एशिया के क्षेत्र में तनाव चरम पर
उल्लेखनीय है कि स्वशासित ताइवान पर चीन अपना क्षेत्र मानता है। जबकि ताइवान सरकार कहती है कि चीन का ताइवान पर कभी अधिकार नहीं रहा, उसका दावा निराधार है। चीन बार-बार पूरी दुनिया को वन चाइना पालिसी की दुहाई दे रहा है। माना जा रहा है कि बढ़ते तनाव के बीच चीन कभी भी ताइवान पर हमला कर सकता है। पूर्वी एशिया के क्षेत्र में तनाव चरम पर है। वहीं अमेरिका भी लगातार चीन को चेतावनी दे रहा है। वह ताइवान का साथ देने का दावा कर रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button