देश

राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए गए बयान को लेकर लोकसभा में हंगामा-माफी मांगे राहुल गांधी का शोर

(शशि कोन्हेर) : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आगाज होते ही सदन में हंगामा मच गया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल से देश को लंदन में बदनाम करने के लिए सदन से माफी मांगने को कहा।

Advertisement

राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए बयानों पर सत्ता पक्ष ने कांग्रेस पार्टी को घेरने की तैयारी कर ली है। भाजपा नेता पीयूष गोयल ने भी राहुल पर जमकर हमला किया। वहीं, विपक्ष ने भी छापों के खिलाफ खूब हंगामा किया, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पार्टी कई मुद्दों को लेकर इस सत्र में सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। इसको लेकर पार्टी ने संसदीय रणनीति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की बैठक भी की। इस बैठक में सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर चौधरी और पार्टी के सांसदों ने भाग लिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button