यूपी चुनाव भाजपा ने किया निषाद पार्टी से गठबंधन…..
(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए निषाद पार्टी के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया है। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे।
लखनऊ में यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ‘बीजेपी 2022 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निषाद पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी।’ वहीं केंद्रीय मंत्री और राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बताया, ‘उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल भी भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा होगा।’