देश

अनोखी शादी…ढाई फीट की दुल्हन…तो 3 फीट का दूल्हा..!

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। तीन फीट के दूल्हे का निकाह ढाई फीट की दुल्हन के साथ हुआ। इस अनोखे निकाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया साथ ही खुशहाल जीनव की कामना भी की। निकाह के बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाकर विदा करा ले गया। मामला रामपुर जनपद के के शाहबाद क्षेत्र का है।

शाहबाद के मुहल्ला फर्राशान निवासी नबील खां की बेटी तहसीन (29) की हाईट बेहद कम है। इसके चलते उसके निकाह में दिक्कत आ रही थी। परिजनों के मुताबिक उसकी हाइट महज ढाई फिट है। इसके कारण तहसीन का निकाह नहीं हो पा रहा था। परिजन रिश्ता ढूंढ-ढूंढकर हताश हो चुके थे और निकाह की उम्मीद छोड़ चुके थे। कुछ माह पूर्व सम्भल जिले से तहसीन के लिए रिश्ता आ गया। दूल्हे की हाइट भी तहसीन के माकूल थी। जिसके बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिजनों के मुताबिक दूल्हे की हाइट तीन फीट है और वह भी दुल्हन की तलाश में था। दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और झटपट रिश्ता कर दिया गया। शनिवार को दोनों का निकाह पढ़ा गया। शाहबाद स्थित एक मैरिज हॉल में ढाई फीट की दुल्हन और तीन फीट के दूल्हे की शादी की चर्चा पर लोगों में भी कौतूहल पैदा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button