छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर की पुरातन धरोहरों से बिलासपुरवासियों को परिचित  कराने का अनूठा अभियान 29 मई को

(शशि कोन्हेर) : हमर बिलासपुर हमर धरोहर–1जंगल मितान द्वारा बिलासपुर की युवा पीढ़ी व अन्य नागरिकों को बिलासपुर की धरोहर से परिचित कराने का अभियान चलाया जा रहा है I इसके तहत बिलासपुर के तीन प्राचीन मंदिर (1) विट्ठल रखमाई मंदिर (1909), कोन्हेर गार्डन के सामने, चाँटापारा (2) राम मंदिर(1901) चाँटापारा (3) हनुमान मंदिर(1912) प्रताप टाकीज चौक,डबरीपारा का  परिचयात्मक भ्रमण।

श्री विवेक जोगलेकर सर व    डा. अजय पाठक जी के सानिध्य में दिनाँक  29 मई को प्रात 6 से 8 बजे तक किया जायेगा I जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है।

  समय प्रात 6 बजे विट्ठल रखमाई मंदिर  (कृपया समय का विशेष ध्यान रखें) कृपया अपने साधन से पानी की बोतल आदि अपने उपयोग की सामाग्री सहित आयें।

                                                                             

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button