देश

केंद्रीय मंत्री के काफिले पर पत्थरों से हमला, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Advertisement

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर हमले की खबर आई है। केंद्रीय मंत्री के काफिले पर उस वक्त पत्थरों से हमला हुआ, जब वह पश्चिम बंगाल के कूचबिहार गए थे। प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने उन पर हमला किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। प्रमाणिक कूचबिहार से सांसद हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा, “अगर एक मंत्री सुरक्षित नहीं है, तो आप आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना कर सकते हैं। यह घटना बंगाल में लोकतंत्र की स्थिति को दिखाती है।” हमले के समय केंद्रीय मंत्री भाजपा के स्थानीय कार्यालय जा रहे थे। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, प्रमाणिक के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक आदिवासी की मौत को लेकर गुस्सा है। बीएसएफ गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करता है। प्रमाणिक गृह राज्य मंत्री हैं।

Advertisement

19 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कूचबिहार जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के आवास के निकट धरना देकर ‘‘बीएसएफ कर्मी की गोली लगने से जान गंवाने वाले राजबंशी समुदाय के निर्दोष युवक’’ को न्याय दिलाने की मांग की, जिसे पशु तस्कर बताया गया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंत्री के आवास के चारों ओर 150 मीटर के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लगाई गई है।

Advertisement

दिनहाटा प्रखंड में 24 वर्षीय प्रेम कुमार बर्मन की मौत के विरोध में टीएमसी ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और प्रमाणिक के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय बलों को दिन में प्रमाणिक के घर के आसपास पहरा देते देखा गया। साथ ही, किसी को भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने से रोकने के लिए बांस के अवरोधक लगाए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button