छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री  सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने नगर के मुक्तिधाम में  नलकूप खनन एवं समर्सिबल पंप की दी सौगात

Advertisement

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा)
नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने बताया गया कि हम सबके मांग के अनुरूप सरगुजा सांसद और केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के सौजन्य से नगर के विभिन्न वार्ड जैसे क्रमांक 09 04और 15 में स्थित मुक्ति धामों में नलकूप  समर्सिबल पंप  तथा 12 स्थानों में केंद्रीय मद से नलकूप खनन  किये जाने की
  सौगात नगर को दी है। 

Advertisement
Advertisement

जिससे नगर में शुद्ध पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। ध्यान देने वाली  बात यह है कि मुक्तिधाम 3 स्थानों पर  समर्सिबल एवं नलकूप खनन होने से नगर वासियों को काफी राहत मिलेगी।  नगर के अन्य वार्डों में भी पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।

Advertisement


नगर  अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने सरगुजा सांसद और केंद्रीय मंत्री श्रीमती    रेणका सिंह आभार प्रकट किया है। 

Advertisement

नगर पंचायत क्षेत्र में मुक्तिधाम तथा छठ घाट निर्माण के लिए तथा अन्य विकास कार्यों के लिए मांग की गई जिससे सरगुजा सांसद और केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आपकी सभी मांगे  पूरी की जाएगी। कहा आपके मांग अनुरूप  विकास कार्य के लिए सांसद निधि से नगर पंचायत लखनपुर में राशि स्वीकृत कराई जाएगी।


केंद्रीय मंत्री सरगुजा सांसद रेणुका सिंह के द्वारा दिए गए आश्वासन  से पूरा नगरवासियों एवं पार्षदों  ने भी आभार व्यक्त किया है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button