देश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एकाएक क्यों गए हैं रोमानिया..! उनकी यात्रा पर नजर है सबकी

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली -नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादत्य संधिया रोमानिया पहुंच गए हैं। भारत सरकार द्वारा यूक्रेन से निकासी अभियान के कार्यान्वयन के लिए चार विशेष दूत नियुक्त किए गए हैं जिसमें से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। बुखारेस्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोमानिया में यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी प्रक्रिया पर हवाई अड्डे पर ही अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय विद्यार्थियों से बात भी की।

इस क्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया व मालदोवा, कानून मंत्री किरण रिजिजू स्लोवाकिया, हरदीप सिंह पुरी हंगरी और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह पोलैंड पहुंच गए हैं। इनके वहां जाने से भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने के काम में बेहतर सामंजस्य स्थापित होने की संभावना है। यूक्रेन से भारतीयों को इन पांच देशों के रास्ते ही बाहर निकाला जा रहा है। लेकिन यूक्रेन के दूरदराज इलाकों से पोलैंड, हंगरी और रोमानिया की सीमा तक छात्रों को पहुंचाना अभी भी सबसे बड़ी चुनौती है।

विशेष विमान के जरिए यूक्रेन में फंसे 218 भारतीय नागरिकों को रोमानिया के रास्ते मंगलवार रात को वतन वापस लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर इनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने भारत वापस आए छात्रों से बात भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button