देश

यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने की.. पीएम मोदी से, फोन पर बात..!

(शशि कोन्हेर) : रूस और यू्क्रेन संकट को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज पीएम मोदी से फोन पर बात की है। साथ ही पीएम मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं की पीएम मोदी से ऐसे समय में बातचीत हुई है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और इस दौरान एक भारतीय की भी जान चली गई है।

चार्ल्स मिशेल ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत में खार्किव में रूसी हमलों में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूरोपीय देश तहे दिल से मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button