बिलासपुर

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा की महतारी हुंकार रैली हुई शुरू, जगमल चौक से जूना बिलासपुर तक पहुंची…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की अगवाई में शुरू हुई। जगमाल चौक के पटेल ग्राउंड से शुरू हुई मातारी हुंकार रैली गांधी चौक गोल बाजार सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। इस समय महतारी हुंकार रैली जूना बिलासपुर पहुंचकर कोतवाली चौक की ओर आगे बढ़ रही है।

Advertisement
Advertisement

रैली में हजारों हजार की संख्या में प्रदेशभर से पहुंची महिलाएं जोशो खरोश के साथ शामिल हुई है रैली में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजेश मूरत अमर अग्रवाल सांसद संतोष पांडे सांसद सुनील सोनी वी शामिल हुए हैं।

Advertisement

रैली का बिलासपुर शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह स्वागत हो रहा है कार्यकर्ता फूलों की वर्षा कर रहे हैं। कुछ ही देर में यह रैली पुरानी श्याम टॉकीज और सिटी कोतवाली होते हुए गोल बाजार थाना सदर बाजार से देवकीनंदन चौक के लिए आगे बढ़ जाएगी। जहां से कुछ दूर नेहरू चौक पर सभा के रूप में रैली परिवर्तित हो जाएगी जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button