देश

रांची में हालात बेकाबू…हिंसा फायरिंग और आगजनी के बाद…डकरा मस्जिद इलाके में कर्फ्यू

(शशि कोन्हेर) : भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में हिंसा भड़क गई। रांची का मेन रोड का इलाका रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया जबकि आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके।

Advertisement

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे आयी पुलिस को भी भागना पड़ा। इस पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार फायरिंग कर रही है। फिलहाल स्थिति बेकाबू है। मौके पर रांची के सभी थानों के थानेदार और डीएसपी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगवाया गया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों की भीड़

Advertisement

जानकारी के अनुसार नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ रांची में हिंसा हुई। हालत पूरी तरह बेकाबू है। लगातार हो रही फायरिंग पथराव में कई पुलिसकर्मी हुए घायल है। डेली मार्केट के थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। रांची के इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों की भीड़ है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button