देश

उद्धव ठाकरे गुट भी करेगा एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन….

(शशि कोन्हेर) : मुंबई – देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बड़ी खबर है कि उद्धव ठाकरे गुट ने भी एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन देने का फैसला किया है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जारी सियासी सरगर्मी के बीच विपक्ष को यह बड़ा झटका है। शिवसेना में उद्धव गुट के अधिकांश सांसद द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के पक्ष में हैं। उद्धव ठाकरे की बुलाई बैठक में सोमवार को इस पर मंथन हुआ। हालांकि सभी सांसद नहीं पहुंचे। बैठक में मौजूद सांसदों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए। इस मा्मले में संजय राउत पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए। बैठक में एक मात्र राउत ही थे जिन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन की बात कही।


वहीं संजय राउत ने मंगलवार सुबह साफ किया कि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि उद्धव ठाकरे ने भाजपा का समर्थन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button