देश

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एके-47 से चली गोली, मचा हड़कंप….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां पर एक सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली चलाने की जानकारी सामने आ रही है, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। रोहिणी कोर्ट में 8 महीने के दौरान शुक्रवार को फिर गोली चली है, लेकिन इस बार मामला अलग है। शुुरुआती जानकारी के मुताबिक, नगालैंड के सुरक्षा कर्मी की एक वकील के साथ बहस हुई। हाथपाई की नौबत आ गई, तो हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मी ने एके-47 से रोहिणी कोर्ट परिसर में जमीन पर गोली चला दी।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी नगालैंड आर्म्ड फोर्स का जवान है। शुक्रवार सुबह एक वकील कोर्ट के अंदर प्रवेश कर रहा था। इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने जब वकील को जांच के लिए रोका तो वह बहस करने लगा। इस दौरान उस वकील ने सुरक्षाकर्मी से हथियार छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद जवान ने जमीन पर गोली चलाई। फिलहाल पुलिस ने जवान को हिरासत में ले लिया है। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए यहां पर लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।

Advertisement

वहीं, पुलिस के भी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हथियार और खाली कारतूस को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, वकीलों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मी ने चेकिंग के दौरान बदतमीजी की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गलती किसकी है?

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button