देश

सिविल कोर्ट के दो जजों पर कुछ लोगों ने किया जानलेवा हमला गाली गलौज और मारपीट.. बिहार के सासाराम की घटना

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : सासाराम सिविल कोर्ट के दो जजों पर मंगलवार की रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आरोपितों को दबोच लिया, लेकिन उनके साथ रहे अन्य आपराधिकतत्वों ने लाठी-डंडे से पुलिस पर भी हमला कर उन्हें छुड़ा लिया।

Advertisement
Advertisement

सूचना पर पुलिस भी भारी संख्या में मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों बेदा स्थित पेट्रोल पंप के मालिक रमाकांत सिंह व साड़ी संसार कपड़ा दुकान के मालिक शांतनु को गिरफ्तार कर लिया। बाद में बुधवार को दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-5 रामचंद्र प्रसाद ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Advertisement

बताया जाता है कि मंगलवार की रात साढ़े सात बजे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-5 रामंचद्र प्रसाद व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-4 देवेश कुमार कार में पेट्रोल लेने पंप पर जा रहे थे। रास्ते में बेदा नहर पार करने पर कुछ सामान खरीदने के लिए कार को सड़क की बायीं ओर खड़ी कर दी। तभी बाइक से आ रहे रमाकांत और शंतनु ने सब जज-5 की कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

Advertisement

इस संबंध में जब दोनों न्यायिक पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की तो वे उत्तेजित होकर कार की चाबी निकालने लगे। मना करने पर गाली-गलौच शुरू कर दी। मारपीट करते हुए उनका गला दबाने लगे। उनके पास से सात हजार रुपए भी छीन लिए। इसी बीच मौके पर मौजूद लागों ने दोनों जजों को बचाया। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष रिजवान ने बताया कि दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

पहले भी न्यायिक पदाधिकारी के साथ की थी मारपीट
प्राथमिकी की मानें तो आरोपितों ने पहले भी यहां न्यायिक दंडाधिकारी के साथ मारपीट की थी। मारपीट के क्रम में आरोपितों ने कहा कि पहले भी एक जज के साथ हमने मारपीट की थी, लेकिन वह हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाए थे। आप लोग हमारा क्या बिगाड़ लेंगे।

जज होने की जानकारी के बाद भी की मारपीट
दोनों आरोपितों व उनके साथ रहे लोगों ने यह जानते हुए कि दोनों जज हैं, उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच और मारपीट की। यही नहीं आरोपितों के साथ रहे अज्ञात लोगों ने भी जजों को मारा। उनके साथ बुरा सलूक किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button