देश

कांग्रेस के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव बना चुनौती…क्या पार्टी किसी गैर गांधी पर लगाएगी दांव

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए एक बार फिर राहुल गांधी के नाम की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। हालांकि, राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अपने नाम की सहमति अभी तक जाहिर नहीं की है। जिसके चलते कांग्रेस के लिए नया अध्यक्ष का चुनाव चुनौती बन गया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने 20 अगस्त तक आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली है। पार्टी ने घोषणा की थी कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। लेकिन कई प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी ने अब तक अपना रुख साफ नहीं किया है।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया लटकी
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली है। प्राधिकरण का अध्यक्ष कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की प्रतीक्षा कर रहा है। जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रक्रिया अटकी हुई है, क्योंकि राहुल गांधी अब तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं, हालांकि उन्हें मनाने के सभी प्रयास अभी भी जारी हैं।

Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने नहीं भरी अध्यक्ष पद के लिए हामी
दरअसल, राहुल एक गैर गांधी को अध्यक्ष पद देने पर अड़े हुए हैं और इसी वजह से वह बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को नामांकन दाखिल करने से रोक रहे हैं। वहीं, सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से इस पद पर नहीं रहना चाहती हैं और राहुल चाहते हैं कि सोनिया की जगह कोई गैर गांधी पद सौंपा जाए। हालांकि, कांग्रेस ने राहुल को मनाने की कोशिश की और प्रियंका को दूसरा विकल्प के तौर पर पेश करने की बात कही गई। सूत्रों ने कहा कि अगर राहुल नहीं मानते हैं तो सोनिया गांधी को पार्टी की एकता के लिए 2024 तक अध्यक्ष रहने के लिए मनाया जा सकता है।

Advertisement

दूसरे नामों पर भी हो सकती है चर्चा
सूत्रों के अनुसार, अगर सोनिया गांधी भी अध्यक्ष पद नहीं बनी रही तो पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिसके चलते अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा और मुकुल वासनिक जैसे नेताओं में से किसी एक के नाम पर सहमति बनने की कोशिश हो सकती है। रविवार को ही तकनीकी रूप से शुरू हो चुके कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए गांधी परिवार के लिए अगले कुछ दिन बेहद अहम होने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button