रायपुर

महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर 21 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

रायपुर – पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला क्षेत्र का है, जहां नया धमतरी रोड धनेली स्थित ओवरब्रिज के नीचे गांजा बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देश पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी मुदी, निवासी महाराष्ट्र बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग और थैले से कुल 21.206 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 60 हजार 300 रुपये बताई जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध क्रमांक 42/26 दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और इस पूरे नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button