बिलासपुर

बंग्ला यार्ड में युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : न्यायधानी बिलासपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना क्षेत्र के बंग्ला यार्ड सेरसा ग्राउंड के पास झाड़ियों और पेड़ों के बीच एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है।

Advertisement

मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक आसपास का निवासी नहीं था, जिससे उसके बाहरी होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े मिले हैं, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला चिकित्सालय बिलासपुर की मर्च्युरी में रखवाया है।

Advertisement

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और अन्य राज्यों के थानों को फोटो भेजे गए हैं।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि युवक के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तत्काल तारबाहर थाना से संपर्क करें, ताकि पहचान और जांच प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके।

Related Articles

Back to top button