रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मैराथन बैठक, विभागवार प्रगति की समीक्षा, पूंजीगत कार्यों में तेजी के निर्देश  

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय मंत्रालय में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक ले रहे हैं। बैठक में बजट में प्रावधानित कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री विभागवार कार्यों की प्रगति का फीडबैक ले रहे हैं और खासतौर पर पूंजीगत व्यय से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष मौजूद हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि बजट में स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इस बैठक से आगामी महीनों में विकास कार्यों को और गति मिलने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button