रायपुर
प्रशिक्षु SI की संदिग्ध अवस्था में मौत….

(रायपुर ब्यूरो) चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजेश कोसरिया (निवासी पिथौरा, महासमुंद) के रूप में हुई है।
घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है, जहां ट्रेनिंग के दौरान फिजिकल एक्टिविटी के दौरान राजेश कोसरिया की मैदान में अचानक मौत हो गई। खास बात ये है कि दो दिन बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र मिलने वाला था।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




