छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन से आईजी को, मदद के लिए ट्वीट, तत्काल पहुच गयी टीम….

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – आईजी सर हमे एक लड़का ट्रेन में परेशान कर रहा है, जैसे ही ये पोस्ट आईजी रतन लाल डांगी को ट्वीट हुआ, तत्काल जीआरपी की टीम ने चलती ट्रेन में सुरक्षा प्रदान किया और उस युवक को पकड़ा गया। दरअसल कोरबा की दो युवतियां मुंबई हावड़ा मेल में सफर कर रही थी। AC-3 बोगी में सफर के दौरान एक युवक दोनो को परेशान करने लगा। उनको जब ट्रेन के लोगों से मदद नहीं मिली, तो उन्होंने सीधे आईजी बिलासपुर रतनलाल डांगी को ट्वीट कर दिया। पलक झपकते दोनो युवतियों को आईजी के एक्शन मोड में आते ही जीआरपी से सुरक्षा मिली।

Advertisement
Advertisement

आईजी रतनलाल डांगी सरगुजा आईजी रहते हुए व्हाट्सएप पर मिली एक शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराकर प्रार्थी को उसके व्हाट्सएप पर भेज चुके है, यही नही वह लिखित शिकायत पर जितनी गंभीरता दिखाते है, उतना ही सोशल मीडिया की शिकायत पर क्विक एक्शन लेते है, 24×7 एक्टिव रहने वाले श्री डांगी लोगो की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते है।सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कई लोगो की मदद की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button