बिलासपुर

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक की मौके पर मौत

 

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – नेशनल हाईवे 49 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खड़े ट्रेलर से ट्रक टकरा गया। इस भीषण टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पेंड्रीडीह-रायगढ़ मार्ग पर मुढ़ीपार टोल प्लाजा के आगे शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात हुआ।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक चालक बुरी तरह से केबिन में फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चालक की मौत हो चुकी थी।

नेशनल हाईवे पर इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं, जिनमें खड़े वाहनों से टकराने की घटनाएं आम हो गई हैं। चालक अक्सर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हैं—न तो ब्रेक लाइट जलती है, न ही रेडियम पट्टी लगाई जाती है। इसके बावजूद न तो हाईवे पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है और न ही NHAI इस ओर ध्यान दे रहा है।

फिलहाल, बिल्हा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों की कमी से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

Related Articles

Back to top button