बिलासपुर

ट्रेनें रद्द और लेट, ऊपर से किराया बढ़ा, यात्रियों में नाराजगी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और समयबद्ध संचालन के अपने दावों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। काम और रखरखाव के नाम पर लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है, वहीं जो ट्रेनें चल भी रही हैं, वे घंटों देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। इससे रोज़ाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को बिना किसी स्पष्ट सूचना के लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। समय-सारिणी में बार-बार बदलाव और आखिरी वक्त पर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मिलने से यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच रेलवे ने एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के किराए में 5 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है, जो 26 दिसंबर से लागू हो गई है। खराब सेवाओं और अनियमित संचालन के बावजूद किराया बढ़ाए जाने से यात्रियों में नाराज़गी है। यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि पहले ट्रेनों का नियमित और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए, उसके बाद ही किराया बढ़ाने पर विचार किया जाए।

Related Articles

Back to top button