बिलासपुर

तेज रफ्तार का कहर, मवेशी को रौंदते हुए सड़क पर पलटी कार, चालक फरार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – सोमवार की रात तेज रफ्तार कार ने पहले एक मवेशी को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि कार चला रहा युवक नशे की हालत में था। हादसे के बाद वह कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Advertisement

यह दर्दनाक घटना तिफरा के पास नेशनल हाईवे पर हुई है, जो सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आता है। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button