बिलासपुर

सांप काटने की झूठी कहानी रचकर 3 लाख मुआवजा हड़पने की कोशिश, वकील, डॉक्टर और परिजनों पर FIR

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सामान्य मौत को सर्पदंश बताकर तीन लाख रुपये का शासकीय मुआवजा हड़पने की साजिश रची गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में हुई गहन जांच में यह षड्यंत्र उजागर हुआ।

Advertisement

मृतक शिवकुमार घृतलहरे की मौत 14 नवंबर 2023 को ज़हर और शराब सेवन से हुई थी, लेकिन परिजनों ने वकील कामता साहू के कहने पर पुलिस और डॉक्टर को सांप काटने की झूठी कहानी बताई। डॉ. प्रियंका सोनी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के काटने से मौत की पुष्टि की, जबकि इलाज करने वाले डॉक्टरों ने शराब और ज़हर सेवन को कारण बताया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वकील, डॉक्टर और मृतक के पिता, पत्नी और भाई ने मिलकर यह झूठी कहानी गढ़ी थी, ताकि शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि को हड़पा जा सके।

थाना बिल्हा में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 511 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button