बिलासपुर

तालाब में बहाया जा रहा गंदा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश, अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की मांग

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – परसदा गांव में अवैध प्लाटिंग और पर्यावरण प्रदूषण का बड़ा मामला सामने आया है… अव्यवस्थित बसाहट के कारण गंदा पानी सीधे निस्तारी तालाब में डाला जा रहा है,ग्रामीणों ने कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग की है।ग्राम परसदा में ए.आर. इंफ्रा रियल एस्टेट के नाम पर चल रही प्लाटिंग को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।आरोप है कि ले-आउट और रेरा रजिस्ट्रेशन कराये बिना ही कृषि भूमि और शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से प्लॉट काटे जा रहे हैं… और उनकी खरीदी-बिक्री भी धड़ल्ले से जारी है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि कॉलोनी का सीवरेज और गंदा पानी सीधे गांव के निस्तारी तालाब में बहाया जा रहा है… जिससे तालाब का पानी पूरी तरह दूषित हो रहा है… और गांव के लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं… इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गांव की महिलाओं ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं… उनका कहना है कि निस्तारी तालाब में नाली का गंदा पानी डाला जा रहा है… जबकि गर्मी के दिनों में इसी तालाब के पानी का उपयोग सबसे ज्यादा होता है… ऐसे में महिलाओं ने इसे तत्काल बंद करने की मांग की है।

Advertisement

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अवैध प्लाटिंग तखतपुर जनपद पंचायत सदस्य अरुण कुमार द्वारा की जा रही है… जिसके चलते पूरे मामले में संरक्षण मिलने की आशंका जताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया, पूरा कॉलोनी का गंदा पानी तालाब में डाला जा रहा है… ये अवैध प्लाटिंग है… इसे तत्काल बंद कर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कॉलोनी निर्माण से पहले न तो ग्राम सभा की अनुमति ली गई… और न ही पंचायत से विधिवत नक्शा पास कराया गया… साथ ही शासकीय जमीन पर भी कब्जा कर प्लॉट बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में शिकायत कलेक्टर को दी गई है… जहां से जांच के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया है… और पटवारी को जांच रिपोर्ट तैयार करने कहा गया है।अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है… और क्या अवैध प्लाटिंग पर वाकई बुलडोजर चलता है… या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Related Articles

Back to top button